गाय से अप्राकृतिक कृत्य करने पर उग्र हुए हिंदूवादी संगठन, युवक को पीटा, मुंह काला कर घुमाया

1 min read
Worldwide Unique Visitors : 33
0 0

Read Time:2 Minute, 47 Second
गाय से अप्राकृतिक कृत्य करने पर उग्र हुए हिंदूवादी संगठन, युवक को पीटा, मुंह काला कर घुमाया

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के राजगढ़ जिले (Rajgarh district) में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यंहा एक युवक पर गौ माता (cow) के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप लगाते हुए हिंदूवादी संगठन (Hindu organisations) और शहर के युवाओं ने जमकर हंगामा किया। सजा के तौर पर आरोपी का मुंह काला कर उसे जूते-चप्पलों की माला पहना कर उसकी पिटाई कर दी गई। इतना ही नहीं उसके बाद शहर भर में आरोपी का जुलूस भी निकाला गया। इधर मामले की सुचना पुलिस को लगी तो वह मौके पर पहुंची और आरोपी को थाने ले आई। जहां जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर किया।

राजगढ़ जिले के जीरा पुर थाना अंतर्गत गागोरनी गांव का यह पूरा मामला है। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। जहां एक युवक ने गौ माता के साथ अप्राकृतिक कृत्य को अंजाम दिया। इस मामले की जानकारी लगते ही हिंदूवादी संगठन के साथ नगर के युवा और कई धार्मिक संगठन के कार्यकर्ता आक्रोशित होकर सड़कों पर निकल आए।

इस दौरान नाराज लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। हालांकि पुलिस मामले में जांच कर ही रही थी कि आरोपी हिंदूवादी संगठन के हत्थे चढ़ गया। संगठन के लोगों ने पुलिस कार्रवाई से पहले आरोपी का मुंह काला कर जूते की माला डाल पूरे नगर में घुमाया। इधर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करने के साथ आरोपी के साथ सार्वजनिक रूप से मारपीट आदि के मामले में भी कार्रवाई की है।

राजगढ़ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जानकारी लगी है की गांव में एक व्यक्ति के द्वार गाय के साथ अप्राकृतिक कार्य हुआ है। इस मामले में शिकायत मिली। जिस पर आरोपी को थाने लाया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। वही ग्रामीणों ने इसको लेकर एक ज्ञापन भी दिया है कि इस प्रकार की दोबरा घटना न हो इसके लिए गोशाला बनाई जाए और कैमरे लगाया जाए।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

गाय से अप्राकृतिक कृत्य करने पर उग्र हुए हिंदूवादी संगठन, युवक को पीटा, मुंह काला कर घुमाया

You May Also Like

ખેડૂતોને રાત્રીના ભયમાંથી મુક્તિ, સમૃદ્ધિનો માર્ગ મોકળો: વલસાડ જિલ્લાના ૨૯૬૩૦ ખેડૂતોને મળે છે દિવસે વીજળી<br>ખેતી ક્ષેત્રે ક્રાંતિકારી પહેલ: ‘કિસાન સૂર્યોદય યોજના’ ખેડૂતોના જીવનમાં અંધારા ઉલેચી લાવી નવો ઉજાસ..

ખેડૂતોને રાત્રીના ભયમાંથી મુક્તિ, સમૃદ્ધિનો માર્ગ મોકળો: વલસાડ જિલ્લાના ૨૯૬૩૦ ખેડૂતોને મળે છે દિવસે વીજળી
ખેતી ક્ષેત્રે ક્રાંતિકારી પહેલ: ‘કિસાન સૂર્યોદય યોજના’ ખેડૂતોના જીવનમાં અંધારા ઉલેચી લાવી નવો ઉજાસ..

More From Author

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *