Paris Olympics 2024: भारत के लिए पेरिस में निशाना साधेंगी भाजपा की महिला विधायक

1 min read
Worldwide Unique Visitors : 30
0 0

Read Time:3 Minute, 44 Second

पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024:) का आगाज हो चुका है। 16 खेलों के 69 मेडल इवेंट में भारत (India) की ओर से 117 एथलीट (Athlete) दमखम दिखाने में जुटे हैं। भारत के पास पदक आया भी है और उम्मीद अभी लगातार बनी हुई है। इन एथलीट के बीच एक ऐसी भी एथलीट हैं, जो अन्य एथलीटों के लिए प्रेरणा हैं। बिहार के जमुई (Jamui of Bihar) जिले के गिद्धौर निवासी और देश की इकलौती विधायक शूटर (MLA Shooter) के रूप में पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई कर वहां गई हुई हैं। वह 30 व 31 जुलाई को ओलंपिक में भारत के लिए शॉट गन ट्रैप इवेंट में मेडल में पर निशाना लगाएंगी। भारतीय समयानुसार वह दिन के 12:30 बजे और पेरिस टाइम के अनुसार सुबह 9:30 बजे से शॉट गन ट्रैप इवेंट में निशाना साधेंगी।

कॉमनवेल्थ गोल्ड पर निशाना साध चुकी हैं श्रेयसी
30 जुलाई को उनका क्वालीफाई होगा और 31 जुलाई को फाइनल होगा। भारतीय शूटर श्रेयसी सिंह दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह और बांका की पूर्व सांसद पुतुल सिंह की पुत्री हैं। श्रेयसी सिंह एथलीट होने के साथ-साथ एक राजनेता भी हैं। वह मौजूदा बिहार विधानसभा की सदस्य भी हैं और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की जमुई विधायक हैं। श्रेयसी ने साल 2014 के ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स के डबल ट्रैप इवेंट में भारत के लिए सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। इसके अलावा 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने गोल्ड पर निशाना लगाकर देश का नाम ऊंचा किया था। ऐसे में अब उनसे उम्मीद है कि वह पेरिस में भी मेडल जीतकर देश और अपने राज्य का नाम रौशन करेंगी।

राजनीतिक परिवार से आती हैं श्रेयसी सिंह
अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित 33 साल की श्रेयसी सिंह ऐसे परिवार से हैं, जिसे बिहार में राजनीति के लिए जाना जाता है। उनके पिता दिवंगत दिग्विजय सिंह केंद्रीय मंत्री रहे थे। वह राजसी परिवार की हैं और पिता के नक्शे-कदम पर चलकर राजनीति में आई हैं। उनकी मां बांका के सांसद रही हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ भी इस परिवार का करीबी नाता रहा है और उनसे दूरी का भी, लेकिन अब भाजपा विधायक होने के नाते सत्ताधारी खेमे से हैं। श्रेयसी सिंह 2020 में विधानसभा चुनाव में उतरी थीं और बिहार विधानसभा की सदस्य चुनी गई थीं। श्रेयसी ने लोकसभा चुनाव 2024 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवारों को जिताने के लिए लगातार क्षेत्र भ्रमण भी किया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में मंचों पर भी नजर आई थीं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Paris Olympics 2024: भारत के लिए पेरिस में निशाना साधेंगी भाजपा की महिला विधायक

You May Also Like

More From Author

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *