श्रीलंकाई नेवी से बचने में पलटी नाव, भारत के एक मछुआरे की मौत, दो श्रीलंका की हिरासत में

1 min read
Worldwide Unique Visitors : 29
0 0

Read Time:3 Minute, 24 Second

श्रीलंका (Sri Lankan) के जलक्षेत्र में नाव पलटने (capsize the boat) से एक भारतीय मछुआरे (Indian fisherman) की मौत हो गई है। मृतक मछुआरा तमिलनाडु का रहने वाला था। श्रीलंकाई नौसेना (Sri Lankan Navy) की ओर से ये जानकारी दी गई है। श्रीलंकाई अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार सुबह भारतीय मछुआरों की मछली पकड़ने वाली नाव उनके जलक्षेत्र में आ गई थी। चेतावनी के बाद ये नाव श्रीलंका की नौसेना के गश्ती जहाज से बचने के दौरान पलट गई। घटना में एक भारतीय मछुआरे की मौत हो गई। दो मछुआरों को बचाते हुए श्रीलंका की नौसेना ने हिरासत में ले लिया है। एक अन्य मछुआरा लापता है।

श्रीलंका की नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन गयन विक्रमसूर्या ने द हिंदू को बताया कि उनकी गश्ती इकाइयों ने श्रीलंकाई जल में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में नाव को पकड़ने की कोशिश की तो भारतीय मछुआरों ने इससे बचने के लिए आक्रामकता दिखाई और नाव में मछुआरे भागने की कोशिश करने लगे। उनकी नाव पलट गई और चार मछुआरे समुद्र में गिर गए। एक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे पुंगुदुतिवु के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। एक और मछुआरा लापता है, उसे ढूंढ़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है। दो मछुआरों को सुरक्षित बचा लिया गया और वे हमारी हिरासत में हैं।

तमिलनाडु के मछुआरों के सामने आ रही परेशानी
तमिलनाडु से आने वाले मछुआरों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनको समय-समय पर श्रीलंका के जलक्षेत्र में मछली पकड़ते हुए गिरफ्तार किया गया है। भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी और श्रीलंकाई नौसेना के उनकी नावों को जब्त करने के चलते भारतीय मछुआरे अक्सर बॉटम-ट्रॉलर मछली पकड़ने की विधि अपनाते हैं। इसने उत्तरी श्रीलंका में रहने वाले युद्ध प्रभावित तमिल मछुआरों को भी बुरी तरह प्रभावित किया है।

इसी साल जून में भारतीय मछुआरों और उनके मछली पकड़ने वाले नाव को निशाना बनाकर किए गए एक ऑपरेशन में श्रीलंकाई नौसेना के एक नाविक की मौत हो गई। इस पर श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने भारत के सामने मामले को उठाया था। तमिलनाडु के मछुआरा समुदाय के प्रतिनिधियों ने कई बार भारत और श्रीलंका की सरकारों से आग्रह किया है कि वे दोनों पक्षों के मछुआरों से बात करें, जिससे पाक जलडमरूमध्य के दोनों ओर के जीवन और आजीविका को प्रभावित करने वाली समस्या का समाधान निकाला जा सके।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

श्रीलंकाई नेवी से बचने में पलटी नाव, भारत के एक मछुआरे की मौत, दो श्रीलंका की हिरासत में

You May Also Like

More From Author

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *