BJP नेता सम्राट चौधरी इस तारीख को अयोध्या में उतारेंगे पगड़ी, करवाएंगे मुंडन; जानें वजह

1 min read
Worldwide Unique Visitors : 33
0 0

Read Time:1 Minute, 54 Second

पटना। भाजपा नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी पगड़ी उतराने की घोषणा कर दी है। बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को पद से हटाकर एनडीए में शामिल कराने का प्रण लिया था, हालांकि लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार ने एनडीए के साथ ही चुनाव लड़ा। ऐसे में अब सम्राट चौधरी अयोध्या में अपनी पगड़ी खोलेंगे। दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने एनडीए का साथ छोड़कर आरजेडी का साथ पकड़ लिया था, जिसके बाद सम्राट चौधरी ने ये प्रण किया था कि नीतीश कुमार को पद से हटाकर ही अपनी पगड़ी खोलेंगे।

बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अगले महीने अयोध्या जाएंगे। यहां पर 2 और 3 जुलाई को अयोध्या में सम्राट चौधरी अपनी पगड़ी खोलेंगे। इस दौरान वह मुंडन भी कराएंगे। बता दें कि अगस्त 2022 में बिहार के सीएम नीतीश कुमार BJP का साथ छोड़कर RJD में चले गए थे। इसके बाद सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को हटाकर ही पगड़ी खोलने की बात कही थी। हालांकि बाद में जब नीतीश कुमार राजद का साथ छोडकर NDA में शामिल हो गए, तब सम्राट चौधरी ने अयोध्या में जाकर पगड़ी खोलने की बात कही थी। बता दें कि नीतीश कुमार अब बीजेपी के साथ हैं, इसलिए सम्राट चौधरी अपनी उसी बात पर अब अमल करने जा रहे हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

BJP नेता सम्राट चौधरी इस तारीख को अयोध्या में उतारेंगे पगड़ी, करवाएंगे मुंडन; जानें वजह

You May Also Like

More From Author

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *